‘Exit Polls’ में विश्वास नहीं, कांग्रेस कर्नाटक में दोहरे अंक में सीट जीतेगी : DK Shivkumar

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2024

बेंगलुरु। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि ‘एग्जिट पोल’ में उनका विश्वास नहीं है और अनुमान जताया कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में राज्य में दोहरे अंक में सीट जीतेगी, लेकिन कोई आंकड़ा बताने से परहेज किया। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और शिवकुमार सहित कांग्रेस के नेता दावा करते रहे हैं कि राज्य में पार्टी 28 सीट में से 15 से 20 लोकसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज करेगी। शिवकुमार, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भी हैं। 

इसे भी पढ़ें: केरल कांग्रेस ने महात्मा गांधी पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान की निंदा की

शुरुआती ‘एग्जिट पोल’ में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके अनुसार, राजग तमिलनाडु और केरल में अपना खाता खोल सकता है और कर्नाटक में ज्यादातर सीट पर जीत सकता है। तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन ने 2019 के लोकसभा चुनाव में, कर्नाटक में सिर्फ एक-एक सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा ने राज्य की 28 में से 25 सीट पर जीत दर्ज की थी और मांड्या में पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित की थी। इस बार जनता दल (सेक्युलर) ने भाजपा के साथ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा है, जिसने क्षेत्रीय दल को तीन सीट - हासन, मांड्या और कोलार दी हैं। मतगणना चार जून को होगी।

प्रमुख खबरें

हर कार मालिक को एक अनजाने सड़क हादसे से पहले यह जानना चाहिए

NEET Controversy: जंतर मंतर पहुंचे Physics Wallah के Alakh Pandey, पूछा- सरकार बच्चों से बात क्यों नहीं करती?

Jantar Mantar Violence Case: दिल्ली पुलिस ने ACP पर हमले के आरोप में दर्ज की FIR, हत्या की कोशिश और दंगे की धाराएँ शामिल

Nitin Nabin की दो टूक: मेहनती छात्रों का भविष्य खतरे में डालने वालों को नहीं बख्शा जाएगा