चीन के साथ जारी तनातनी के बीच बोले राजनाथ सिंह, दुनिया की कोई ताकत भारत से जमीन नहीं छीन सकती

By अनुराग गुप्ता | Jul 17, 2020

लद्दाख। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में एक अग्रिम सैन्य ठिकाने से चीन को सख्त संदेश देते हुए कहा कि दुनिया में कोई भी ताकत भारत से जमीन नहीं छीन सकती है। उन्होंने कहा कि इस समय सीमा विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत का दौर चल रहा है। जो कुछ अब तक की प्रगति हुई है बातचीत की, मामला हल होना चाहिए लेकिन कहां तक हल होगा इसकी अभी मैं कोई गारंटी नहीं दे सकता हूं।  

दो दिवसीय लद्दाख दौर पर लेह पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सबसे पहले स्टाकना गए, जहां पर उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की पैरा ड्रापिंग देखी। इस दौरान वह स्कूपिंग हथियारों के गवाह भी बने। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और थलसेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे की मौजूदगी में अभ्यास सत्र में पैरा कमांडो ने अपनी तैयारियों का खांका पेश किया। इस दौरान भारतीय सेना के टी-90 टैंक ने अपनी ताकत पेश करते हुए यह संदेश दिया कि वह हर स्थितियों से निपटने में सक्षम हैं। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा