जम्मू कश्मीर से जवानों को हटाने की तत्काल कोई योजना नहीं: गृह राज्य मंत्री रेड्डी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

हैदराबाद। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को यहां कहा कि केंद्र सरकार की जम्मू कश्मीर से सुरक्षा बलों को वापस बुलाने की तत्काल कोई योजना नहीं है। रेड्डी ने कहा, ‘‘हम वहां से फौरन सैनिक वापस क्यों बुलाएंगे जबकि पाकिस्तान उकसाने की कोशिश कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों को उकसाने और शांति का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है ताकि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक अपनी बात पहुंचा सके। रेड्डी ने कहा कि सैनिकों को वापस बुलाया जाए या नहीं, यह फैसला स्थानीय प्रशासन लेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हालात अब शांतिपूर्ण हैं तथा गृह मंत्री अमित शाह हालात पर नियमित नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल खुल गये हैं। कुछ जगहों पर धारा 144 हटा ली गयी है। सरकारी दफ्तरों में कामकाज शुरू हो गया है। हम धीर-धीरे कुछ पाबंदियों को कम कर रहे हैं। कुछ जिलों को छोड़कर बाकी जगहों पर इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं बहाल कर दी गयी हैं।

इसे भी पढ़ें: जाम्बिया के साथ सहयोग बढ़ाने को प्रतिबद्ध है भारत: राष्ट्रपति कोविंद

रेड्डी ने कहा कि अतीत की तुलना में तो अभी इस तरह का कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान दुनिया के सामने यह साबित करने की भरसक साजिश रच रहा है कि भारत सरकार ने जो किया है वह गलत है। क्योंकि आज पूरी दुनिया भारत के पक्ष में है। क्योंकि दुनिया अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के विषय में भारत सरकार द्वारा लिये गये फैसलों के साथ खड़ी है।’’ जब रेड्डी से पूछा गया कि विपक्ष के नेताओं को राज्य में सभाएं क्यों नहीं करने दी जा रहीं तो उन्होंने कहा कि सरकार ने पाकिस्तान के इरादों को देखते हुए ऐहतियाती कदम उठाये हैं और विपक्षी नेताओं को धैर्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘बहुत वक्त है। आप जम्मू कश्मीर जा सकते हैं। कुछ दिन शांति रखिए। अभी पाकिस्तान की समस्या को देखते हैं। उसके बाद राहुल गांधी कितनी भी सभाएं कर सकते हैं। मना कौन कर रहा है? धीरज तो रखिए।’’ रेड्डी ने कहा, ‘‘आप हड़बड़ी में क्यों हैं? एक तरफ पाकिस्तान दुनिया को यह बताने की पूरी कोशिश कर रहा है कि अमन नहीं है। अब विपक्षी पार्टी भी पाकिस्तान के साथ जाना चाहती हैं। यह गलत है।’’ जम्मू कश्मीर में नेताओं को रिहा किये जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इस विषय पर संबंधित अधिकारी निर्णय करेंगे।

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda