मुसलमानों से संपत्तियों को छीनने का कोई इरादा नहीं, इस वजह से वक्फ अधिनियम में संशोधन लाने की तैयारी में सरकार

By अंकित सिंह | Aug 05, 2024

जानकारी के मुताबिक भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार वक्फ बोर्ड की शक्तियों को सीमित करने के लिए वक्फ अधिनियम में संशोधन लाने की तैयारी में है। इसको लेकर संसद में संशोधन विधेयक पेश किया जा सकता है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि अल्पसंख्यक आबादी के कई वर्गों द्वारा पैदा की जा रही इस आशंका को दूर करने के लिए कि यह विधेयक अल्पसंख्यकों के अधिकारों को छीन लेगा, आगामी कानून केवल मुस्लिम समर्थक होगा।

इसे भी पढ़ें: Ayodhya बलात्कार पीड़िता के परिजन से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, कहा- दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

एक सूत्र ने नेकवर्क 18 को बताया कि सरकार का इन संपत्तियों को मुसलमानों से छीनने का कोई इरादा नहीं है, आखिरकार, इन संपत्तियों का उपयोग केवल मुस्लिम समुदाय को लाभ पहुंचाने के लिए ही किया जा सकता है। जो लाया जा रहा है वह एक व्यवस्थित प्रक्रिया है ताकि इसका लाभ गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंच सके। रेलवे और रक्षा सहित सरकारी संस्थाओं के स्वामित्व वाली भूमि के बाद, वक्फ संपत्तियों की संख्या तीसरी सबसे अधिक है। हालाँकि, ऐसी संपत्तियों से आने वाला राजस्व इन संपत्तियों की कीमत के आसपास भी नहीं ठहरता है। दरअसल, प्रति वर्ष राजस्व 200 करोड़ को भी पार नहीं कर पाता।

प्रमुख खबरें

Max Verstappen का Formula One में भविष्य पर सस्पेंस, जल्द ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला

Noida Airport पर बस आखिरी मंजूरी का इंतजार, 45 दिनों में शुरू होंगे Flight Operations

Indian Economy की ग्रोथ पर संकट के बादल, महंगा Crude Oil बढ़ा सकता है आपकी जेब पर बोझ

Tamil Nadu की सियासत में Thalapathy Vijay की एंट्री, Stalin-DMK को देंगे सीधी टक्कर?