इटावा में बोले रामगोपाल, हिंदुस्तान का कोई नेता अखिलेश के आगे नही ठहर रहा, सपा की जीत देख बीजेपी बौखलाई

By अभिनय आकाश | Feb 05, 2022

उत्तर प्रदेश में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे ही चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो रही है। जहां राजनेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। वहीं सभी दल की ओर से अपने-अपने जीत के दावे किए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने इटावा शहर में बूथ प्रभारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी के प्रमुख नेता कहने लगे हैं कि यूपी में सपा की सरकार आ रही है। यादव ने कहा कि हिंदुस्तान का कोई नेता अखिलेश के आगे नहीं ठहर रहा। सपा की जीत देख बीजेपी बौखला गई है।  

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर घटना में मारे गए किसान के बेटे ने टेनी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने का इरादा जताया

रामगोपाल यादव ने कहा कि जब इनको हार दिखाई पड़ रही है सामने तो ये किंकर्तव्यविमूढ़ हो गए। क्या-क्या बोलेंगे आप कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन हम उसका कोई नोटिस ही नहीं लेंगे।अब गाली देने के अलावा उनके पास कुछ नहीं बचा। जनता  सब जान गई है। जनता उनको उखाड़ फेकेगी। चुनावी बयानबाजी और योगी के गर्मी उतारने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि जब सारा खेल खत्म हो जाता है, तो वो आंय, बायं, सायं बकने लगता है, वही ये लोग कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, घर-घर जाकर किया चुनाव प्रचार

ओवैसी पर हमले को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा कि इस पर हम नहीम कुछ कह सकते। लेकिन प्रदेश का लॉ एंड ऑर्डर कैसा है खुद ही देख लीजिए। प्रदेश में जंगल राज है। रामगोपाल ने कहा कि बीजेपी के मंत्रियों के बोस सुनकर लग रहा है कि कई मंत्री मेंटल हॉस्पिटल न पहुंच जाए। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

दिल्ली को CM Rekha Gupta की बड़ी सौगात, ISBT पर सालों पुरानी मांग पूरी, 6 महीने में बनेगा ओवरब्रिज

Tejashwi का दावा- मेरी भविष्यवाणी सच हुई, BJP ने Nitish Kumar को किया Highjack, अब JDU खत्म

ईरानी Warship पर US हमले से हिंद महासागर में तनाव, Rahul Gandhi ने PM Modi की चुप्पी पर उठाए सवाल

Prabhasakshi NewsRoom: War के छठे दिन तक Iran के 150 शहरों में हमले, हजारों लोग मरे, Trump-Netanyahu युद्ध को और तेज करेंगे