आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों ना छिप जाएं, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके ही रहेंगी...बिहार से PM Modi की हुंकार

By अंकित सिंह | Aug 22, 2025

बिहार के गयाजी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए लगभग 13,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। बिहार चुनाव से पहले उनका यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। साथ ही मोदी ने दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। गया और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली और कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन, जो क्षेत्र के प्रमुख बौद्ध स्थलों पर पर्यटन और धार्मिक यात्रा को बढ़ावा देगी। मोदी ने पीएमएवाई-ग्रामीण के तहत 12,000 ग्रामीण लाभार्थियों और पीएमएवाई-शहरी के तहत 4,260 लाभार्थियों के गृह प्रवेश समारोह के हिस्से के रूप में प्रतीकात्मक रूप से कुछ लाभार्थियों को चाबियाँ सौंपी।

मोदी ने कहा कि आज ही गया जी की पावन भूमि से एक ही दिन में 12 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इसमें ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इनसे बिहार के उद्योगों को ताकत मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। मैं इन परियोजनाओं के लिए बिहार के लोगों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि गरीब के जीवन से मुश्किलें दूर करना, महिलाओं के जीवन को आसान बनाना — मुझे जनता-जनार्दन का सेवक बनकर यही काम करने में सबसे ज़्यादा खुशी मिलती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गरीबों को सुविधा, सुरक्षा और सम्मान की गारंटी मेरी है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा एक बड़ा संकल्प है: जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा। इसी सोच के साथ बीते 11 साल में 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्के घर बनाकर दिए जा चुके हैं। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि जब-जब किसी दुश्मन ने भारत को चुनौती दी है, बिहार देश की ढाल बनकर खड़ा हुआ है। इस धरती पर लिया गया हर संकल्प कभी खाली नहीं जाता। जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, हमारे निर्दोष नागरिकों को उनका धर्म पूछकर मारा गया था, तब मैंने बिहार की इस धरती से आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी। आज दुनिया देख रही है — बिहार की धरती से लिया गया संकल्प पूरा हो चुका है। 

इसे भी पढ़ें: भरे मंच पर CM नीतीश ने मुस्लिम टोपी पहनने से किया इनकार, फिर जो हुआ...

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षानीति की नई लकीर खींच दी है। अब भारत में आतंकवादी भेजकर, हमले कराके, कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों ना छिप जाएं, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके ही रहेंगी।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस