विपक्ष राम को कितना ही नकारे, आना उनके चरणों में ही पड़ेगा : अनुराग ठाकुर

By प्रेस विज्ञप्ति | May 01, 2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज अयोध्या धाम पहुंचकर दिव्य और भव्य राम मंदिर में विराजमान राम लला का दर्शन और पूजन कर समस्त देशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वे और आज की पीढ़ी सौभाग्यशाली हैं कि उनके जीवन काल में 500 वर्षों के संघर्ष के बाद राम लला को अपने धाम में विराजमान होते देखने का सौभाग्य मिला है। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सदैव ओछी राजनीति करती है। इससे पहले जब अपने कौशल के दम पर अनुसूचित जाति से आने वाले आदरणीय रामनाथ कोविंद जी देश के राष्ट्रपति बने थे और आज जब अनुसूचित जनजाति से आने वाली आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं तब भी कांग्रेस ने इनका अपमान किया। जब न्यास के अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान राष्ट्रपति दोनों को निमंत्रण गया था तब कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी द्वारा इस पर घटिया राजनीति करना शर्मनाक है।"

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस कन्फ्यूज्ड और करप्ट पार्टी है। भ्रष्टाचार के दाग धोने हेतु उन्होंने यूपीए से अपना नाम बदलकर इंडी गठबंधन रखा पर उससे भी कोई फायदा होता नहीं दिख रहा क्योंकि जनता उनका असली चेहरा जानती है। और इसीलिए आप देखेंगे कि वह कई जगह लगातार अपने कैंडीडेट्स भी बदल रहे हैं।अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन लोकसभा चुनावों में जनता के सामने एक ओर नरेंद्र मोदी जी हैं जिनका 10 वर्षों का ट्रैक रिकॉर्ड सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का रहा है। हमारे ऊपर ₹10 के भ्रष्टाचार के भी आरोप नहीं हैं। और वहीं दूसरी ओर इंडी गठबंधन है जिसमें एक अनार है और 100 बीमार हैं। उनका ट्रैक रिकॉर्ड भ्रष्टाचार और अत्याचार का रहा है।"

प्रमुख खबरें

Mallikarjun Kharge ने पूछा- Congress ने देश को खाद्य सुरक्षा दी, Modi Govt ने क्या किया

PM Narendra Modi ने जल संरक्षण के लिए AI और आधुनिक तकनीक अपनाने पर दिया जोर

Strait of Hormuz में अमेरिका का महा-ऑपरेशन! Iran से भारी तनाव के बीच 40 युद्धपोतों ने 1.8 करोड़ बैरल तेल को दिया सुरक्षा कवच

India-Iran Trade Agreements की खबरों पर अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio का बड़ा बयान, कहा- कोई बातचीत नहीं हो रही है...