संरक्षित वनक्षेत्रों के 1 KM में खनन नहीं, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाया रोक?

By अभिनय आकाश | Nov 14, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि सुरक्षित वनक्षेत्रों (राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों) के भीतर और ऐसे किसी राष्ट्रीय उद्यान या अभयारण्य की सीमा से एक किलोमीटर के दायरे में कोई भी खनन गतिविधि नहीं की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यह टिप्पणी की कि हालांकि गोवा फाउंडेशन मामले में गोवा राज्य के संदर्भ में ऐसी पाबंदी पहले ही लगाई जा चुकी थी, लेकिन अब इस प्रतिबंध को पूरे भारत में लागू करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने मेकेदाटु बांध पर तमिलनाडु की याचिका खारिज की, कहा- मामला अभी असमय है

चीफ जस्टिस बीआर गवई की अगुवाई वाली बेंच ने यह निर्देश तब जारी किया जब झारखंड के सरंडा क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने से संबंधित याचिकाओं पर विचार कर रही थी। अदालत ने झारखंड राज्य के सरंडा क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि क्षेत्र में जनजातीय समुदायों और वनवासियों के अधिकारों की रक्षा वनाधिकार अधिनियम के तहत की जाए। इसी प्रकार इलाके में स्थित स्कूल, रेल लाइनें और औषधालय भी संरक्षित रहेंगे। हालांकि, अदालत ने साफ किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की खनन गतिविधि की अनुमति नहीं होगी।

प्रमुख खबरें

Avengers Doomsday Release Date | X-Men और फैंटास्टिक फोर के साथ दिखेगा सबसे बड़ा क्रॉसओवर

JNU Admission 2026: JNU में चाहिए Admission? CUET Score ही है रास्ता, समझिए A to Z पूरी एडमिशन प्रोसेस

FIFA World Cup: Iran ने दो बार पिछड़ने के बाद New Zealand से 2-2 का रोमांचक ड्रॉ खेला

Main Vaapas Aaunga के मुरीद हुए Anurag Kashyap, इम्तियाज़ अली को लिखा खास नोट, बोले- आई लव यू मटनखोर