पंजाब में कोरोना के खिलाफ जंग में कोई कुप्रबंधन नहीं: मुख्यमंत्री अमरिंदर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कोविड- 19 से निपटने की लड़ाई में कुप्रबंधन के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए शिअद और ‘आप’ से अपील की कि वे ओछी राजनीति करने के बजाय संकट की इस घड़ी में एकजुट होकर काम करें। मुख्यमंत्री ने टेलीविजन पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में ना ही कोविड- 19 को लेकर कोई कुप्रबंधन है ना ही वायरस के अधिक मामले हैं, जैसे कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘‘अब अधिकतर वे लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं जो दूसरे राज्य से आए हैं।’’ उन्होंने कहा कि स्थानीय संक्रमण के सात ही नए मामले हैं जबकि अन्य राज्यों से आए 93 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सिंह ने कहा कि यह समय ओछी राजनीति करने का नहीं है। उन्होंने विपक्षी दलों से अपील की कि बीमारी को लेकर राज्य में ‘‘ झूठी खबरें फैलाकर लोगों में तनाव उत्पन्न ना करें’’बल्कि संकट की इस घड़ी से निकलने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करें। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि आने वाले दिनों में यदि वायरस के मामले अचानक बढ़ें तो घबराएं नहीं क्योंकि केन्द्र के देशभर में फंसे हुए लोगों को गृह निवास जाने की अनुमति देने के बाद राज्य में बाहर से अधिक लोग आएंगे। पंजाब में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं, जिनमें अधिकतर महाराष्ट्र के नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु हैं। 

इसे भी पढ़ें: मुकुल वासनिक बने दीपक बाबरिया की जगह मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, राज्य में कांग्रेस उपचुनाव की तैयारी में जुटी

प्रमुख खबरें

UN में नेतन्याहू के सामने बुर्के वाली डिप्लोमैट का तहलका, हिली दुनिया !

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें