नीतीश ने कहा - बख्तियारपुर का नाम नहीं बदला जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2021

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर शहर का नाम बदलने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हरि भूषण ठाकुर की खिंचाई की।

बख्तियारपुर के बारे में कुछ लोग बिना मतलब की बात करते रहते हैं।’’ भाजपा विधायक ने हाल में पटना में मीडियाकर्मियों से कहा था कि चूंकि बख्तियारपुर मुख्यमंत्री का जन्म स्थान है इसलिए इसका नाम बदलकर ‘‘नीतीश नगर’’ कर दिया जाना चाहिए।

भाजपा विधायक ने कहा था कि बख्तियारपुर का नाम कुतबुद्दीन ऐबक के सैन्य जनरल बख्तियार खिलजी के नाम पर रखा गया है जिन्होंने प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया था। खिलजी लुटेरा था इसलिए शहर का नाम बदलना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर