नहीं पड़ेगी बोर्डिंग पास की जरूरत, आपका चेहरा ही निभाएगा ये भूमिका, इन 4 एयरपोर्ट पर लगने जा रही हैं FTR मशीन

By अभिनय आकाश | Dec 02, 2021

अब आपको एयरपोर्ट पर किसी भी तरह के बोर्डिंग पास की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि आपका चेहरा ही एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास की भूमिका निभाएगा। लोकसबा में इस बात की जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्रलाय की तरफ से एक प्रश्न के जवाब में दी गई है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में जानकारी देते हुए कहा कि भारत में किसी भी हवाई अड्डे पर चेहरे की पहचान तकनीक (एफआरटी) अभी तक पेश नहीं की गई है। यह सवाल सांसद फिरोज वरुण गांधी और राम शंकर कठेरिया ने पूछा गया था, जिसका जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि एफआरटी को अभी तक भारत के किसी भी हवाई अड्डे पर पेश नहीं किया गया है। हालांकि, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) चार हवाई अड्डों (वाराणसी, पुणे, कोलकाता और विजयवाड़ा) में डिजी यात्रा कार्यान्वयन के पहले चरण के हिस्से के रूप में एफआरटी-आधारित बायोमेट्रिक बोर्डिंग सिस्टम की एक परियोजना पर काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: फिर मुसीबत में हार्दिक पांड्या! एयरपोर्ट पर ज़ब्त हुईं 5 करोड़ की दो घड़ियां, क्रिकेटर ने दी यह सफाई

डिजी यात्रा सिस्टम के यात्रियों के चेहरे को एक बार सिस्टम में रजिस्टर्ड किया जाएगा। इसके बाद उन्हें टर्मिनल में प्रवेश करते वक्त अपनी पहचान साबित करने के लिए किसी भी तरह का कोई पहचान पत्र दिखाने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा, यदि किसी विशेष यात्रा के लिए, यात्री डिजी यात्रा सेवाओं का लाभ नहीं उठाना चाहता है, तो यात्री के पास डेटा नहीं भेजने और हवाई अड्डों पर मौजूदा मैनुअल प्रक्रिया का उपयोग करने का विकल्प होता है।

प्रमुख खबरें

Assam Elections: JP Nadda ने फूंका जीत का बिगुल, कहा- NDA को मिल रहा अपार जनसमर्थन

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Leander Paes को मिली एक्स कैटेगरी की सिक्योरिटी, सीआईएसएफ जवानों के घेरे में रहेंगे दिग्गज खिलाड़ी

क्या बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का समर्थन करेगी Shiv Sena UBT? संजय राउत का आया बड़ा बयान