Health Tips: अब Iron Pills की नहीं जरूरत, ये 3 चीजें बनाएंगी Body को फौलादी, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

By अनन्या मिश्रा | Feb 27, 2026

शरीर में विटामिन, मिनरल और हार्मोन या अन्य चीज की कमी होने पर इसका सीधा असर बॉडी फंक्शन पर देखने को मिलता है। वहीं इसके लक्षण भी साफ नजर आते हैं। शरीर में खून की कमी होने पर महिलाओं को कमजोरी और थकान महसूस होती है। आयरन एक जरूरी मिनरल है, जो हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। लेकिन जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो शरीर के अंगों तक सही से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है।

इसे भी पढ़ें: Blood Purifier: Healthy Life के लिए क्यों जरूरी है Blood Purification, एक्सपर्ट्स से जानें ये सबसे असरदार Natural उपाय

डाइट में शामिल करें आयरन रिच फूड्स

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में आयरन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। कद्दू के बीज, चुकंदर, मेथी दाने और दालों में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।

चुंकदर में विटामिन सी और आयरन भरपूर पाया जाता है। यह हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद करती है और इसमें मौजूद विटामिन सी की वजह से आयरन शरीर के बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब भी होता है।

वहीं कद्दू के बीजों में फोलेट होता है, जोकि रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करते हैं।

शरीर में आयरन के अब्जॉर्बशन के लिए आपको डाइट में विटामिन सी रिच फूड्स शामिल करना चाहिए। आपको डाइट में ब्रॉकली, पपीता और अनार को शामिल करना चाहिए। अनार में आयरन के साथ विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है।

वहीं ओमेगा- 3 रिच फूड्स जैसे फ्लैक्स सीड्स, अखरोट और चिया सीड्स शरीर में ताकत बनाए रखने का काम करते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आपको जिंक से भरपूर चीजों को सेवन करना चाहिए। इसमें नट्स, टोफू, कद्दू के बीज और ओट्स आदि शामिल हैं।

बेरीज, दालचीनी, कच्ची हल्दी और हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। यह सभी चीजें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और गट हेल्थ में सुधार होता है और शरीर में खून की कमी दूर होती है।

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि अगर महिलाएं इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करती हैं। तो शरीर में ताकत बनी रहेगी, खून की कमी दूर होगी, इम्यूनिटी मजबूत होगी और गट हेल्थ बेहतर होगी। साथ ही बीमारियों से भी बचाव होगा।

प्रमुख खबरें

Cancer Treatment में Game Changer बनेगी China की यह दवा? Lung Cancer का खतरा 34% कम हुआ

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान