शांता कुमार ने कहा, सांसदों विधायकों को वेतन और सुविधाएं नहीं दी जानी चाहिए

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 18, 2021

धर्मशाला,वरिष्ठ भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि सांसदों तथा विधायकों को वर्तमान में जो वेतन और सुविधाएं दी जा रही हैं, वह नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि देश में हर दिन करोड़ों लोग भूखे पेट सोते हैं। शांता कुमार ने कहा कि भारी भरकम वेतन भत्तों के बावजूद सदन से लेकर राज्य विधानसभाओं में कोई चरचा नहीं हो पा रही है। जिससे महत्वपूर्ण बिल तक पास नहीं हो रहे है। सदन में हो हल्ला नहीं होना चाहिये।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल के लिए नई विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति मंजूरः मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा, “गरीब लोग सरकार और भगवान दोनों से डरते हैं इसलिए वे सब सहन करते हैं। देश में भ्रष्टाचार ने विकराल रूप धारण कर लिया है। बहुत कम लोग पकड़े जाते हैं और उनमें से बेहद कम लोगों को सजा मिलती है।  

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश