गंगूबाई काठियावाड़ी देखने के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा सिनेमाघर, नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी फिल्म

By एकता | Mar 13, 2022

फिल्मकार संजय लीला भंसाली की अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का लोगों को काफी लंबे समय से इंतजार था। कोरोना महामारी के बढते मामलों की वजह से फिल्म की रिलीज को कई बार टाला गया पर आखिर में फिल्म ने 25 फरवरी को सिनेमाघरो में रिलीज कर दी गयी थी। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का लोगों में काफी क्रेज देखा जा रहा है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई भी कर रही है। रिलीज होते ही फिल्म ने पहले दिन 10.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी और बीते दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: टीवी की नागिन तेजस्वी प्रकाश ने मिनी ड्रेस पहनकर दिए कातिलाना पोज, देखकर मदहोश हुए फैंस, देखें तस्वीरें

खबरों के मुताबिक, मेकर्स ने सिनेमाघरों में फिल्म के आठ हफ्ते पूरे होने के बाद इसे ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने का फैसला लिया है। 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म का अब 22 अप्रैल, 2022 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया जायेगा। आपको बता दें कि कोरोना महामारी से पहले किसी भी फिल्म के मेकर्स अपनी फिल्म को सिनेमाघरों में 8 हफ्ते पूरे होने के बाद ही ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज कर सकते थे। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के मेकर्स ने इस बात पर सहमति जताते हुए यह फैसला लिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

प्रमुख खबरें

CREA रिपोर्ट: Delhi में सुधरी हवा, 10 सबसे प्रदूषित शहरों में Haryana के 5 शामिल

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह