घबराने की जरूरत नहीं, जरूरी सामान और दवाएं उपलब्ध रहेंगी: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को आम आदमी के डर को दूर करते हुए कहा कि लोगों को 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामान और दवाओं की उपलब्धता को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि केन्द्र सरकार और राज्य सरकारें इसे सुनिश्चित करने के लिये मिलकर काम रही हैं।

उन्होंने कहा, हम साथ मिलकर कोविड-19 से लड़ेंगे और स्वस्थ भारत बनाएंगे। मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करने के तुरंत बाद ट्वीट किया, मेरे प्रिय देशवासियों घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं। केन्द्र सरकार और राज्य सरकारें जरूरी सामान और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर मिलकर काम करेंगी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आज रात से 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा