कोई भी पश्चिम बंगाल में CAA को लागू होने से नहीं रोक सकता : Rajnath Singh

By Prabhasakshi News Desk | Apr 21, 2024

मालदा (पश्चिम बंगाल)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भाजपा अपने वादों को पूरा करती है, इसलिए कोई भी पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लागू होने से नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि सीएए किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है बल्कि धार्मिक आधार पर पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से विस्थापित लोगों को भारतीय नागरिकता देने का कानून है। 

सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में भारत के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम अंतरराष्ट्रीय मंच पर कुछ कहते हैं, तो उसे सम्मान के साथ सुना जाता है।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मोदी का संकल्प 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना है। सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण जैसे वादे पूरे हुए हैं तथा ‘राम राज्य’ के अस्तित्व में आने के संकेत मिल रहे हैं। 

रक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने ‘तीन तलाक’ को खत्म करने का अपना वादा भी पूरा किया है। उन्होंने बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के सत्ता में आने के बाद बंगाल में केवल जबरन वसूली करने वाले, अपराधी और भ्रष्टाचारी ही पनपे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने राज्य सरकार पर लोगों को केंद्र की कल्याण योजनाओं के लाभ से वंचित करने का भी आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला