डी. के. शिवकुमार को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता: कांग्रेस नेता मोइली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2025

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने रविवार को कहा कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार को राज्य का मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि यह एक ‘‘तय मामला’’ है।

करकला में कांग्रेस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष होने के बावजूद शिवकुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण समय में अथक परिश्रम किया है और अन्य राज्यों में भी पार्टी को सत्ता में लाने में योगदान दिया है।

राज्य के राजनीतिक हलकों में विशेषकर सत्तारूढ़ कांग्रेस में, इस वर्ष के अंत में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही हैं, जो कथित तौर पर ‘बारी-बारी से मुख्यमंत्री’ या ‘सत्ता-साझाकरण’ समझौते के तहत होगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163

हमले की स्थिति में सभी हथियारों से जवाब देगा Russia, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi