Article 370 फिर से लागू कराने की किसी में हिम्मत नहीं, पीएम मोदी ने कांग्रेस को दिया चैलेंज

By अभिनय आकाश | Apr 29, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस या किसी अन्य विपक्षी दल को जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 वापस लाने की चुनौती दी है। विपक्षी नेताओं द्वारा अनुच्छेद 370 वापस लाने की घोषणा पर एक सवाल का जवाब देते हुए मोदी ने एक साङात्कार में कहा कि जो कोई भी भारत के संविधान, संघीय ढांचे और अधिकार क्षेत्र में क्या है, उसे समझता है, वह ऐसी बातें नहीं कहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 को वापस लाना विपक्ष के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। मोदी ने कहा कि भले ही वह जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री हों, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़ें: हमारे साथ चुनाव लड़ा, वोट अपील की और फिर CM पद के लिए...जनता की सहानुभूति का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को लेकर क्या कहा?

5 अगस्त, 2019 को नरेंद्र मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया, जिससे जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त हो गया। पूर्ववर्ती राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किया गया था। पिछले साल 11 दिसंबर को, सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को बरकरार रखा, इस तर्क को खारिज कर दिया कि यह एक स्थायी प्रावधान था और सितंबर 2024 तक क्षेत्र में चुनाव कराने और जल्द से जल्द राज्य का दर्जा बहाल करने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Career Tips: बिना भारी भरकम डिग्री के Prompt Engineer बनने के लिए सीखें Python और AI टूल्स

BCGCL ने Odisha में 25000 करोड़ रुपये के Coal Gasification प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया

श्रीलंका में 2400 किलो Kendu Leaves जब्त, सात भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Diljit Dosanjh के Delhi Concert को मंजूरी नहीं, Delhi Police ने सुरक्षा कारणों से रोका