श्रीनगर की जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज की इजाजत नहीं देना, धर्म मानने के अधिकार का उल्लंघन: नेकां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2022

श्रीनगर| नेशनल कांफ्रेंस ने रविवार को कहा कि अधिकारियों द्वारा कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए यहां जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज को ‘‘लगातार अनुमति नहीं देना’’

उन्होंने कहा, हर शुक्रवार को घाटी के विभिन्न हिस्सों से पुरुष, महिलाएं और बुजुर्ग इस ऐतिहासिक मस्जिद में आते हैं और निराश होकर लौटते हैं। इस तरह के अनुचित प्रतिबंध लाखों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं और देश के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष तानेबाने के लिए अनुपयुक्त हैं।’’ इसबीच जम्मू से प्राप्त खबर के अनुसार जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने गैर-जरूरी आवाजाही पर प्रतिबंध में सात घंटे की छूट की रविवार को घोषणा की। यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब व्यापारियों ने 64 घंटे के लंबे सप्ताहांत कोविड लॉकडाउन से अपने व्यवसायों में बाधा उत्पन्न होने की चिंता जतायी थी।

एक पखवाड़े पहले, प्रशासन ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार दोपहर 2 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। राज्य कार्यकारी समिति (एसईसी) ने कहा कि गैर-जरूरी आवाजाही पर नया लॉकडाउन प्रतिबंध हर शुक्रवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक होगा।

एसईसी की बैठक मुख्य सचिव ए के मेहता की अध्यक्षता में समग्र कोविड स्थिति की समीक्षा करने के लिए हुई। एसईसी ने कहा कि यह अगले सप्ताहांत से प्रभावी होगा।

प्रमुख खबरें

Mali में बड़ा Terror Attack: रक्षा मंत्री Sadio Camara की कार बम धमाके में मौत, राजधानी Bamako में तनाव।

India बना गर्मी का Global Hotspot, दुनिया के सबसे गर्म शहरों में हाहाकार, IMD की बड़ी चेतावनी

Badminton का नया 15-Point Rule: Gopichand ने बताया फायदेमंद, Vimal Kumar ने उठाए गंभीर सवाल

London Marathon में Sebastian Sawe ने रचा इतिहास, World Record तोड़कर 2 घंटे से पहले पूरी की दौड़।