अजित पवार गुट में शामिल होने की वजह निजी हित या ईडी का नोटिस नहीं: वाल्से पाटिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2023

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता तथा महाराष्ट्र के मंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से नोटिस मिलने की वजह से अजित पवार के खेमे में शामिल होने की खबरों को रविवार को खारिज कर दिया। शिवसेना-भाजपा सरकार में मंत्री बनने के बाद पुणे जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र अंबेगांव में एक कार्यक्रम में वाल्से पाटिल ने कहा कि वह अपने राजनीतिक अस्तित्व का श्रेय वरिष्ठ पवार को देते हैं। वाल्से पाटिल शरद पवार के भतीजे अजित पवार के नेतृत्व में पिछले रविवार को राज्य के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले राकांपा के नौ विधायकों में शामिल हैं।

वाल्से पाटिल ने कहा कि अजित पवार खेमे की लड़ाई पवार साहब (शरद पवार) के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं आज जो कुछ भी हूं, वह पवार साहब की वजह से हूं। मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि जब भी साहब अंबेगांव आएं, तो आप सभी उनके कार्यक्रम में जरूर शामिल हों। मुझे आगामी चुनावों की चिंता नहीं है।

प्रमुख खबरें

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 171 विकेट लेकर बनीं शीर्ष गेंदबाज

निकाय चुनाव जीतने के लिए केवल परिसीमन पर निर्भर है भाजपा: टीकाराम जूली

आईसीसी ने श्रीलंका से वापस लिया 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे