वैग्नर प्रमुख प्रिगोझिन की अंत्येष्टि में पुतिन के शामिल होने की योजना नहीं : रूसी राष्ट्रपति कार्यालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2023

पिछले सप्ताह a plane crash में मारे गये निजी सैन्य संगठन ‘वैग्नर’ के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की अंत्येष्टि में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शामिल होने की कोई योजना नहीं है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। क्रेमलिन प्रवक्ता दमित्रि पेस्कोव ने यह नहीं बताया कि कहां या कब प्रिगोझिन को दफनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक निजी पारिवारिक कार्यक्रम पर टिप्पणी नहीं कर सकते। सेंट पीटर्सबर्ग के फोनतांका समाचार संस्थान और कुछ अन्य मीडिया संस्थानों ने कहा कि प्रिगोझिन (62) की अंत्येष्टि सेराफिमोवस्कोये क्रबिस्तान में की जा सकती है।

मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच रास्ते में विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सभी सात यात्रियों और चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। रूस के राष्ट्रपति पुतिन की सत्ता को चुनौती देने वाले सशस्त्र विद्रोह का प्रिगोझिन के नेतृत्व करने के दो महीने बाद यह घटना घटी थी। अमेरिका के शुरुआती खुफिया आकलन से निष्कर्ष निकाला गया था कि जानबूझकर किए गए विस्फोट के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वहीं, रूस ने इस निष्कर्ष को खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से झूठ बताया था।

प्रमुख खबरें

Emergency के 50 साल: Ravi Shankar Prasad बोले, Indira Gandhi ने कुर्सी बचाने को लगाई थी Emergency

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला