झांसी की रानी नहीं राक्षसी हैं ममता, बंगाल को कर दिया तबाह: गिरिराज सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2019

नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आधुनिक जमाने की ‘झांसी की रानी’ बताए जाने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि वह एक ‘राक्षसी’ हैं जिसने राज्य को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि तृणमूल प्रमुख की तुलना झांसी की रानी के साथ नहीं की जा सकती क्योंकि ऐसा करना बहादुर रानी का अपमान होगा।

सिंह ने बनर्जी को राक्षसी बताते हुए कहा, “यह झांसी की रानी का अपमान करने जैसा है। अपने खिलाफ बोलने वालों की हत्या करने वाली झांसी की रानी या पद्मावती नहीं हो सकती...उन्होंने बंगाल को बर्बाद कर दिया है।’’ सिंह ने कहा कि बनर्जी के पास इन औरतों के जैसा बनने की शक्ति नहीं है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करने वाला व्यक्ति...ऐसी शख्स जो भारत को तोड़ने की बात करती है एवं हिंदुओं को रोकती है, वह झांसी की रानी नहीं हो सकती जिन्होंने देश को एकजुट करने का प्रयास किया था।”

इसे भी पढ़ें: गिरिराज सिंह ने कहा, जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना जरूरी

तृणमूल कांग्रेस के नेता दिनेश त्रिवेदी ने बृहस्पतिवार को बनर्जी को ‘‘आज की झांसी की रानी” कहा था और भाजपा सरकार को आगाह किया था कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को “हमलों” स‍े पराजित नहीं किया जा सकता क्योंकि लोग उनकी पार्टी के साथ हैं।

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?