मुस्लिम पक्ष को कोई राहत नहीं, ज्ञानवापी परिसर में जारी रहेगी पूजा, 6 फरवरी को HC में अगली सुनवाई

By अभिनय आकाश | Feb 02, 2024

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अंजुमन इंतजामिया मस्जिद समिति को राहत देने से इनकार कर दिया, जिसने वाराणसी अदालत के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसने हिंदू भक्तों को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सीलबंद तहखाने के अंदर पूजा करने की अनुमति दी थी। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने महाधिवक्ता को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के भीतर और बाहर कानून व्यवस्था बनाए रखने का आदेश दिया. मामले की अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी।

इसे भी पढ़ें: Gyanvapi परिसर में हिंदुओं ने दूसरे दिन भी की पूजा, मुस्लिमों ने वाराणसी बंद का किया आह्वान

मुस्लिम पक्ष ने कहा कि हिंदू पक्ष द्वारा दायर एक आवेदन को 17 जनवरी को अनुमति दी गई थी जब एक जिला मजिस्ट्रेट को मस्जिद के उस हिस्से के "रिसीवर" के रूप में नियुक्त किया गया था। हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने मस्जिद समिति की याचिका का विरोध किया और कहा कि उसने 17 जनवरी के आदेश को चुनौती नहीं दी है और न ही 31 जनवरी के आदेश को, जिसने ज्ञानवापी मस्जिद के सीलबंद तहखाने में पूजा करने की अनुमति दी थी।

प्रमुख खबरें

Yoga Tips: 40 की उम्र के बाद पुरुषों को सेहतमंद रखेंगे ये 4 Daily Yoga Asanas

Aja Ekadashi 2026 Puja Rules: अजा एकादशी पर Tulsi से जुड़े 5 नियम दिलाएंगे मां लक्ष्मी की कृपा

न्यायमूर्ति अश्वनी मिश्रा ने Punjab and Haryana High Court के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Love Horoscope For 7 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 7 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन