BRS नेता के कविता को दिल्ली HC से राहत नहीं, उत्पाद शुल्क नीति मामले में जमानत याचिका खारिज

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2024

भारतीय राष्ट्र समिति की नेता के कविता के लिए एक और झटका सामने आया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को सीबीआई द्वारा दायर उत्पाद शुल्क नीति मामले और ईडी द्वारा दायर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। हाई कोर्ट का फैसला उनकी न्यायिक हिरासत खत्म होने से दो दिन पहले आया है। इससे पहले 3 जून को दिल्ली कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी थी। तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी के कविता को ईडी ने 15 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI मामले में सुनाया फैसला

29 मई को राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने मामले के संबंध में कविता और अन्य के खिलाफ दायर प्रवर्तन निदेशालय की पूरक अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) पर संज्ञान लिया। कविता और अन्य आरोपियों चनप्रीत सिंह, दामोदर, प्रिंस सिंह और अरविंद कुमार के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था।  बाद में, सीबीआई ने 7 जून को उनके और अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया। यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है। आरोप है कि दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति में शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने की बात कही गई है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा