कोई धर्म प्रदूषण बढ़ाने को प्रोत्साहन नहीं देता, दिल्ली-एनसीआर में खराब आबोहवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

By अभिनय आकाश | Nov 11, 2024

पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि आपने जो किया वह महज दिखावा है, केवल कच्चा माल जब्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने आज पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर दिल्ली पुलिस की खिंचाई की और इसे 'आई वॉश' बताया। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि पटाखों पर प्रतिबंध सिर्फ दिवाली पर नहीं बल्कि पूरे साल होना चाहिए। दिल्ली पुलिस ने पटाखों पर प्रतिबंध को गंभीरता से लागू नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पटाखों पर प्रतिबंध को अमल में लाने के लिए विशेष प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश दिया। 

अदालत का निर्देश तब आया जब वह दिवाली 2024 के दौरान दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में हवा की गुणवत्ता और अक्टूबर के अंत और अक्टूबर के पहले सप्ताह में पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने/खेतों में आग लगने की घटनाओं पर सुनवाई कर रही थी। 

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Politics | TVK और कांग्रेस में मतभेद की खबरें खारिज, सीएम विजय ने राहुल गांधी को माना 2029 का पीएम उम्मीदवार

पिछली सरकारों ने मासूमों की मौत छिपाने के लिए इंसेफेलाइटिस को अज्ञात बीमारी बताया: योगी

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर महिला ने दो लोगों को चाकू मारा, पुलिस गोलीबारी में आरोपी ढेर

सिंगापुर में इंडिया एनर्जी शोकेस: भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में भारी निवेश के अवसरों पर मंथन