By अनुराग गुुप्ता | Nov 08, 2021
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार सबसे ज्यादा चिंतित थी लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
गौरतलब है कि भाजपा ने रविवार को ऐलान किया था कि वह पश्चिम बंगाल में 8 नवंबर से पांच दिन तक रैलियां निकालेगी और टीएमसी सरकार से पेट्रोल तथा डीजल पर वैट में कटौती की मांग करेगी। बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष राजू बनर्जी ने कहा था कि सोमवार को दोपहर करीब एक बजे पार्टी मुख्यालय से रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी इन पांच दिनों में राज्य के विभिन्न खंडों में भी इसी तरह रैलियां निकालेगी।