कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सा आपूर्ति की कोई कमी नहीं: सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2020

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि कोविड-19 से लड़ाई के लिए देश में चिकित्सा सामग्री आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने ट्वीट किया,‘‘भारत सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में किसी भी जरूरी चिकित्सा आपूर्ति में कमी नहीं रहे। 62 लाइफलाइन उड़ान सेवाओं के जरिये पिछले पांच दिन में 15.4 टन आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति का परिवहन किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार फार्मास्युटिकल्स और अस्पताल में काम आने वाले उपकरणों जैसे आवश्यक सामान की विनिर्माण गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान दे रही है। इससके लिए विशेष आर्थिक क्षेत्रों (सेज) में 200 से अधिक इकाइयां परिचालन में हैं। गौड़ा ने कहा कि आवश्यक चिकित्सा सामान के वितरण की निगरानी और लॉजिस्टिक्स मुद्दों के हल के लिए एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी