भाजपा पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी, बोले- मुसलमानों के ऊपर नहीं होती पुष्प वर्षा, वे हमारे घरों पर चलाते हैं बुलडोजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

नयी दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में कावंड़ियों पर पुष्प वर्षा करने को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यही गर्मजोशी मुस्लिमों के प्रति नहीं दिखाई जाती, उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाते हैं। संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ने कहा कि सभी समुदायों के साथ एक समान व्यवहार किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 'शिव भक्तों पर फूल, मुस्लिमों पर बुलडोजर', कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा से ओवैसी को हुई दिक्कत, रेल मंत्री ने दिया करारा जवाब 

एआईएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी ने मंगलवार को कांवड़ यात्रा संबंधी कई खबरों को ट्विटर पर साझा करते हुए कहा था, ‘‘ अगर मुस्लिम भले कुछ मिनट के लिए ही खुले में नमाज अता करें,तो विवाद हो जाता है। मुस्लिम पुलिस की गोली, हिरासत में झड़प, रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून), यूएपीए, भीड़ हिंसा और बुलडोजर का सामना केवल मुस्लिम होने के नाते कर रहे हैं।’’ गौरतलब है कि इस महीने के शुरुआत में अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में कावंडियों पर पुष्प वर्षा की थी। भगवान शिव के भक्त कांवड़िये कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा से जल ले कर अपने अपने इलाकों में जाते हैं और शिव मंदिरों में अर्पित करते हैं।

प्रमुख खबरें

Washington से डील के बाद एक्शन में Tehran, Roadmap पर चर्चा के लिए Pakistan पहुंचे Pezeshkian

MS Dhoni का कैप्टन कूल फैसला! लगातार हार के बावजूद Stephen Fleming को CSK में मिली लाइफ लाइन

Donald Trump का बड़ा ऐलान, Strait of Hormuz से निकला रिकॉर्ड तेल, दुनिया हुई ज्यादा महफूज़

बलिदान दिवस पर CM Samrat Choudhary का ऐलान: अगले वर्ष डॉ. मुखर्जी को समर्पित होगा भव्य Park