पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही हैं राजनीतिक हत्याएं, हिंसा कम होने का कोई संकेत नहीं: राज्यपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में लगातार राजनीतिक हत्याएं हो रही हैं और उनके बार-बार कहने के बावजूद मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने पुलिस और प्रशासन को राजनीतिक रूप से तटस्थ रहने के लिए कोई ठोस निर्देश जारी नहीं किया है। ट्विटर पर अपलोड किए गए एक वीडियो में, राज्यपाल ने कहा कि प्रशासन का इतना राजनीतिकरण हो गया है कि राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक हिंसा, राजनीतिक प्रतिशोध और राजनीतिक हत्याओं के कम होने का कोई संकेत नहीं है और मुझे डर है कि ऐसी मौतों की संख्या तीन अंकों की संख्या तक जा सकती है। 

प्रमुख खबरें

Partition के लिए Congress भी दोषी, हम BJP की B-Team नहीं- Gujarat में Owaisi का बड़ा बयान

गुरुग्राम: American Express के मैनेजर ने की आत्महत्या, प्रेम विवाह के 4 महीने बाद उठाया ये खौफनाक कदम

P. Chidambaram का BJP पर बड़ा हमला, बोले- Tamil Nadu में आपके लिए दरवाजे पूरी तरह बंद हैं

Delhi Power Tariff Hike | दिल्ली वालों को लगेगा बिजली का झटका! Tribunal ने खारिज की याचिका, बिलों में भारी बढ़ोतरी के आसार