Maldives से रिश्तों में कोई तीसरा पक्ष निशाने पर नहीं है: China

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2024

चीन ने मालदीव के साथ एक व्यापक रणनीतिक सहयोग साझेदारी कायम करने की प्रतिबद्धता जताई और कहा दोनों देशों के बीच सामान्य सहयोग में कोई तीसरा पक्ष निशाने पर नहीं है और न ही तीसरे पक्ष से इसमें कोई बाधा आएगी।

उन्होंने कहा, मोटे तौर पर, चीन एक व्यापक रणनीतिक सहकारी साझेदारी बनाने के लिए मालदीव के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। माओ ने किसी भी देश का नाम लिए बिना कहा, चीन और मालदीव के बीच सामान्य सहयोग के दौरान कोई तीसरा पक्ष निशाने पर नहीं है और न ही किसी तीसरे पक्ष को इसे बाधित करना चाहिए।

चीन ने मालदीव के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त सैन्य सहायता प्रदान करने के सिलसिले में एक रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए है, जिसके बाद माओ ने यह प्रतिक्रिया दी है।

कुछ सप्ताह मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारतीय सैनिकों के पहले समूह के मालदीव छोड़ने के लिए समयसीमा तय की थी, माओ के बयान को भारत से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Election Commission 17 राज्यों में कराएगा SSR, राजनीतिक दलों को मिलेगी पढ़ने योग्य मतदाता सूची

Bhagwant Mann की फ्रांस यात्रा को केंद्र से क्लीयरेंस न मिलने पर High Court पहुंची पंजाब सरकार

Rekha Gupta के खिलाफ संज्ञेय अपराध नहीं बनता, Delhi Police ने अदालत में दी रिपोर्ट

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन