शिवसेना व अन्य के तीसरा मोर्चा बनाने से राजग को कोई खतरा नहीं: अठावले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2022

पुणे। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने रविवार को कहा कि भले ही शिवसेना, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और अन्य पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा मोर्चा गठित करने के लिए साथ आ जाएं, लेकिन इससे राजग को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में लोग खुश हैं। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि भाजपा वर्ष 2024 के आम चुनाव और पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ लाने की कोशिश के तहत रविवार को महाराष्ट्र के अपने समकक्ष उद्धव ठाकरे से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 1001 नए मामले सामने आए, 18 रोगियों की मौत

उन्होंने कहा, मैं उद्धव ठाकरे से शिवसेना और भाजपा के बीच चल रही जुबानी जंग के बारे में बात करूंगा। हम दोस्त रहे हैं और हाल में हमारे रास्ते अलग हुए। हालांकि, हमें राज्य पर शासन करने के लिए फिर से एक साथ आना चाहिए और समान अवधि के लिए मुख्यमंत्री का पद साझा करना चाहिए। अगर शिवसेना भाजपा के साथ सत्ता साझा करती है, तो सरकार को और अधिक कोष मिल सकता है और राज्य में बेहतर तरीके से विकास हो सकता है।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश