बागी नेताओं से मुलाकात के बाद बोले हरीश रावत, पंजाब सरकार को कोई खतरा नहीं

By अनुराग गुप्ता | Aug 25, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावती रुख अपनाने के एक दिन बाद चार कैबिनेट मंत्रियों ने देहरादून में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव हरीश रावत से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि पार्टी और सरकार को कोई खतरा नहीं है और हमारी जीत को भी कोई खतरा नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: क्या अमरिंदर सिंह की जाएगी कुर्सी ? बागी नेताओं ने की विधायक दल की बैठक बुलाने की मांग 

आलाकमान पर विधायकों को पूरा भरोसा

उन्होंने कहा कि अगर किसी को किसी से कोई नाराज़गी है तो नाराज़गी कांग्रेस के रास्ते में नहीं आनी चाहिए। कांग्रेस के लिए बहुत आवश्यक है कि वो पंजाब में मिलकर चुनाव लड़े। मंत्रियों ने और विधायकों ने मुझे आश्वासन दिया कि उनका पार्टी में और पार्टी आलाकमान में पूरा विश्वास है।इससे पहले हरीश रावत ने स्पष्ट किया था कि कांग्रेस मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू खेमे के नेताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें बदलने की मांग की थी। इसके अलावा उन लोगों ने पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी से भी मिलने का समय मांगा था।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Muslims पर Bhagwat के बयान के बाद BJP ने Rajasthan में 8 मुसलमानों को थमाए टिकट, UP में भी दिखेगा बदलाव!

India A के खिलाफ सीरीज के लिए 14 सदस्यीय Australia A टीम घोषित, 22 सितंबर से पुडुचेरी में मुकाबले

सहारनपुर में पीएनबी करेंसी चेस्ट से मिले 7.40 करोड़ रुपये के नकली नोट, तीन बैंक अधिकारी निलंबित

नेपाल में भीषण बाढ़: 11 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, 22 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात