No-Confidence Motion हमारे लिये सुनहरा अवसर, विपक्ष की बॉल पर छक्का मारने का वक्त आयाः Modi

By नीरज कुमार दुबे | Aug 08, 2023

लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि जो लोग सामाजिक न्याय की बात करते हैं, उन्होंने वंशवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्ट राजनीति के जरिये इसे सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन आपस में विश्वास की कमी से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन है। प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति करता है और इसीलिए तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को बहुत घमंड हो गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि घमंडिया ताकत को एकता से जवाब दें। मोदी ने बैठक में नारा देते हुए कहा, ''भ्रष्टाचार और परिवारवाद भारत छोड़ो।''

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव