कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- कोई काम नहीं, सिर्फ तमाशा प्रधानमंत्री का एकमात्र मंत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की एक कथित टिप्पणी को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘कोई काम नहीं, सिर्फ तमाशा’ करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एकमात्र मंत्र है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि जोशी अपने बयान से सरकार की विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: एमपी महिला कांग्रेस को मिली नई अध्यक्ष, दिग्विजय सिंह के गुट की नेत्री को मिली है कमान

खबरों के अनुसार, जोशी ने पिछले दिनों कथित तौर पर कहा था कि विदेश में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे 90 प्रतिशत छात्र भारत में परीक्षाएं उत्तीर्ण नहीं कर पाते। रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मोदी सरकार की विफलताओं को ढंकने के लिए आश्चर्यजनक रूप से संवेदनहीन और भद्दा बयान दिया है। ‘नमो’ (नरेंद्र मोदी) का एकमात्र मंत्र ‘नाटो’ यानी ‘नो ऐक्शन तमाशा वनली’ (कोई काम नहीं, सिर्फ तमाशा’ है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत