जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों को किसी ने ‘राष्ट्र विरोधी’ नहीं कहा: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

नयी दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि हिरासत में चल रहे पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकार में किसी ने भी ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ नहीं कहा है और उनकी रिहाई पर फैसला केंद्र शासित प्रशासन करेगा। गृह मंत्री ने बृहस्पतिवार की रात एक समाचार चैनल की ओर से आयोजितकार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भड़काऊ बयान देने के कारण फारुक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को ‘‘कुछ समय’’ के लिए हिरासत में रखना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: क्या हाल हो गया है ! क्षेत्रीय दलों की पिछलग्गू बन कर ही खुश हो रही है कांग्रेस

गृह मंत्री से सवाल पूछा गया था कि अब्दुल्ला की नेशनल कांफ्रेंस और मुफ्ती की पीडीपी कभी भाजपा की सहयोगी थी लेकिन अब उनके नेताओं को ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ कहा जा रहा है। इस पर उन्होंने साफ किया कि न तो उन्होंने और न ही सरकार में किसी ने उनलोगों को ऐसा कहा है। उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक उनकी रिहाई के फैसले का सवाल है तो इस पर स्थानीय प्रशासन फैसला लेगा, मैं नहीं।’’ उन्होंने कहा कि जब भी उचित लगेगा प्रशासन उन्हें रिहा कर देगा। शाह ने कहा कि कश्मीर घाटी में हालात अब नियंत्रण में हें और दैनिक दिनचर्या सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘आज कश्मीर में एक इंच जगह भी कर्फ्यू में नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार