कोई हमें अलग नहीं कर सकता: गोविंदा की पत्नी सुनीता ने तलाक की अफवाह पर कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2025

मीडिया में तलाक की अफवाह के बीच, अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बुधवार को कहा कि वे पूरी तरह साथ हैं और कोई भी उन्हें अलग नहीं कर सकता। मुंबई में अपने घर पर गणेश चतुर्थी समारोह में, इस जोड़े ने मैचिंग मैरून भारतीय परिधान पहन रखे थे।

पिछले हफ्ते एक खबर में दावा किया गया था कि सुनीता ने 5 दिसंबर, 2024 को बांद्रा कुटुंब अदालत में व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग का हवाला देते हुए तलाक के लिए अर्जी दी थी।

गोविंदा के मैनेजर ने इसे ‘पुरानी खबर’ बताकर खारिज कर दिया और कहा कि यह जोड़ा साथ है। अभिनेता के मैनेजर शशि सिन्हा ने पूर्व में ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था, ‘‘यह वही पुरानी खबर है जो छह-सात महीने पहले आई थी। सुनीता ने छह-सात महीने पहले तलाक की अर्जी दी थी। अब सब कुछ सुलझ रहा है। एक-दो हफ्ते में सबको खबर मिल जाएगी।’’

इस साल फरवरी में सुनीता द्वारा यह खुलासा किए जाने के बाद कि वे अलग-अलग घरों में रह रहे हैं, उनके तलाक की अफवाहें शुरू हो गईं। दंपति के दो बच्चे हैं - बेटा यशवर्धन आहूजा और बेटी टीना आहूजा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने H-1B Visa पर लगाया 1 लाख डॉलर का शुल्क एक साल और बढ़ाया

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन