Noida: तीन करोड़ की साइबर ठगी में शामिल एक बदमाश गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2025

नोएडा के साइबर अपराध थाने की पुलिस ने निवेश के नाम पर तीन करोड़ रुपये की ठगी में शामिल जालसाज को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को बदायूं से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि निवेश के नाम पर तीन करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस की टीम जांच में जुटी है।

इसी क्रम में तेजपाल और रुपेंद्र के नामक दो जालसाजों के नाम सामने आए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस इन दोनों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में दोनों ने बदायूं निवासी 20 वर्षीय आमेंद्र शाक्य के बारे में जानकारी दी थी। गोयल ने बताया कि शुक्रवार को आमेंद्र को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IRCTC का Mega Europe Tour Package: 13 दिन में 7 देशों की सैर, जानें Booking की पूरी Details

Telangana Municipality Election Result | 123 केंद्रों पर मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त, BRS और BJP में कांटे की टक्कर

Rahul Gandhi का नाम लिए बिना बोलीं Sitharaman, Economy नहीं मरी, देश की जनता का मजाक न बनाएं

WTT Star Contender Chennai: रोमांचक मुकाबले में जीते मनुष-दीया, Mixed Doubles क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह।