By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2024
गौतमबुद्ध नगर जिले की एक विशेष अदालत ने चेक बाउंस होने के मामले में एक कारोबारी को डेढ़ वर्ष की सजा सुनाई है। अधिवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-39 की निवासी डॉ. शिवानी दादू के कारोबारी अनिल मित्तल पर करोड़ों रुपये बकाया थे जिसके भुगतान के लिए मित्तल ने तीन मई 2017 को 1.05 करोड़ रुपये का चेक दिया लेकिन वह बाउंस हो गया।