पहली पत्नी के रहते कांस्टेबल ने रचाई दूसरी शादी, पत्नी के साथ किया बलात्कार, गई नौकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

नोएडा (उत्तर प्रदेश)। गौतमबुद्ध नगर कमिशनरी में तैनात एक कांस्टेबल को पहली पत्नी के होते हुए धोखाधड़ी कर दूसरा विवाह करने और दूसरी पत्नी के साथ बलात्कार करने के मामले में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मीनाक्षी कात्यान ने शुक्रवार को बताया कि बिसरख थाने में तैनात कांस्टेबल चित्रसेन कुमार ने पहली पत्नी पूजा रानी के होते हुए खुद को अविवाहित बताकर दूसरी महिला से विवाह कर लिया।

इसे भी पढ़ें: सत्येंद्र जैन के परेशान और थके नजर आने वाली तस्वीर वायरल होने पर आप नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया

10 कात्यान ने बताया कि इस मामले की जांच करने के बाद पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) के पर्यवेक्षण ने कांस्टेबल चित्रसेन कुमार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को कांस्टेबल चित्रसेन कुमार को बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के नियम (29) का उल्लंघन कर, पुलिस जैसे अनुशासित बल में रहते हुए आरक्षी का यह कृत्य अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता, अनुशासनहीनता व पुलिस की छवि धूमिल करने का कारक बनी है।

प्रमुख खबरें

Lohagad Fort Murder Mystery | कातिल की एक हुडी ने कैसे फेल कर दिया मंगेतर का परफेक्ट क्राइम प्लान? एक गलती और सलाखों के पीछे आरोपी

मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई! पेपर प्लेट फैक्टरी से मुक्त कराए गए 12 बंधुआ मजदूर, नाबालिगों पर ढाया जा रहा था जुल्म

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश