Noida: जहरीला पदार्थ खाकर दंपति ने दी जान, तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2026

जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में रहने वाले एक दंपति ने अपने तीन बच्चों समेत बुधवार रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में दंपति की मौत हो गई, जबकि तीनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कुमार ने बताया कि आज सुबह वैष्णवी को जब होश आया तो उसने देखा कि उसके माता-पिता बेहोश पड़े हैं। उसने पड़ोस के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने श्रवण और नीलम को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

कुमार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दंपति ने ऐसा कदम क्यों उठाया। उन्होंने बताया कि मृतक मूल रूप से जनपद प्रयागराज के रहने वाले थे। श्रवण नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में काम करते थे।

प्रमुख खबरें

El Clásico में Barcelona का दबदबा, Real Madrid को 2-0 से रौंदकर जीता La Liga खिताब

India में Grandmaster बनना क्यों हुआ इतना महंगा? Chess के लिए लाखों का कर्ज, बिक रहे घर-बार

Britain की पहली Sikh Rugby Player का नया दांव, अब Sumo रिंग में इतिहास रचने को तैयार

Global Tension के बीच SBI का दावा, पटरी से नहीं उतरेगी Indian Economy की रफ़्तार