Noida: एसी में विस्फोट से लगी फ्लैट में आग, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2024

उत्तर प्रदेश में नोएडा की एक आवासीय इमारत के फ्लैट में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, एयर कंडीशनर (एसी) में विस्फोट के कारण फ्लैट में आग लगी। उन्होंने बताया कि सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसायटी में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया, हमने तुरंत मौके पर दमकल की पांच गाड़ियों को भेजा। लेकिन हमारे वाहनों के वहां पहुंचने से पहले ही सोसायटी में लगी अग्निशमन प्रणालियों ने 10 मिनट के भीतर आग को बुझा दिया। चौबे ने बताया, आग एसी (एयर कंडीशनर) में विस्फोट के कारण लगी थी।

चूंकि पानी का छिड़काव करने वाली जैसी अग्निशमन प्रणालियां बिल्कुल ठीक से काम कर रही थीं इसलिए आग ज्यादा नहीं फैली और (फ्लैट के) एक कमरे तक ही सीमित रही। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में सोसायटी के एक फ्लैट से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

प्रमुख खबरें

15 साल के Vaibhav Suryavanshi की Team India में एंट्री, Selection पर टिकीं सबकी निगाहें।

Australia के स्टेडियम में Imran Khan के लिए समर्थन, T-shirt विवाद के बाद बोर्ड को बदलना पड़ा फैसला

Asia Cup में Chikitha-Rajat की जोड़ी का कमाल, मलेशिया को हराकर भारत को दिलाया शानदार Gold Medal।

Petrol-Diesel पर Excise Duty में राहत, तेल कंपनियों के शेयरों में 4% का उछाल, Investors खुश