Noida Fire Tragedy: शाहबेरी फर्नीचर बाजार में आग का तांडव, 8 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2026

नोएडा के एक फर्नीचर बाजार में भीषण आग लगने से आठ दुकानें जलकर खाक हो गईं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार देर रात थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी फर्नीचर बाजार में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद अलग-अलग केंद्रों से दमकल की करीब 30 गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र