Noida Police की कार्रवाई, विशेष अभियान में 54 आरोपी दबोचे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 14, 2026

उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 54 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से अवैध गांजा, देशी और हरियाणा मार्का शराब बरामद तथा चाकू बरामद किया है। कुछ आरोपियों को अवैध रूप से सट्टेबाजी के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बादलपुर, बिसरख, ईकोटेक-3, फेस-2, फेस-3, सूरजपुर और सेक्टर 142 समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चाकू और शराब के पव्वे तथा पाउच बरामद हुए। उन्होने कहा कि सेक्टर 20, सेक्टर 24, सेक्टर 126, सेक्टर 49, फेस-1, बीटा-2 और जेवर थाना क्षेत्रों से भी अवैध शराब, चाकू और गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 24 पुलिस ने सुनील राम नामक आरोपी को सट्टे का खेल संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया, जबकि फेस-1 पुलिस ने नीरज ठाकुर के पास से सट्टे की पर्ची बरामद की।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 से 112 तक देशी शराब के पव्वे या पाउच बरामद किए। कुछ के पास से हरियाणा मार्का शराब भी मिली। उन्होने बताया कि गांजा तस्करी के मामलों में आरिफ के पास से 830 ग्राम, करण जाटव के पास से एक किलोग्राम और आर्य भट्ट के पास से 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

जारचा पुलिस ने आफाक को कलौदा गांव के पास से चार किलो 700 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचता था।

प्रमुख खबरें

Chhath Puja 2026 | छठ महापर्व पर यात्रियों को बड़ी राहत: दिल्ली से पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसें चलाएगी योगी सरकार, ओवरचार्जिंग पर सख्त चेतावनी

UK Court ने भारतीय छात्र Bilal Qazi को बाल यौन शोषण में सुनाई 30 साल जेल

US Flight Cancellations ATC Outage | 9/11 के बाद अमेरिका का सबसे बड़ा हवाई संकट, ATC सिस्टम में खराबी से थमा आसमान, 11,000 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

SpaceX का Starship बूस्टर समुद्र में गिरा, अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी की कक्षा में पहुंचकर छोड़े 26 उपग्रह