नोएडा पुलिस ने बीते करीब दो साल में 619 अपराधियों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2024

 नोएडा पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर में बीते लगभग दो साल के दौरान अपने विशेष अभियान के तहत महिलाओं और बच्चियों से छेड़छाड़, लूट, चोरी, गोहत्या के आरोपियों समेत कुल 619 अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा कि गली-मोहल्लों में होने वाले अपराधों पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई गई है और बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट में एक 1 जनवरी 2023 से नवंबर 2024 तक 448 मामले दर्ज करके 619 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें अधिकांश मामले पुलिस मुठभेड़ से संबंधित हैं।

उन्होंने बताया कि नोएडा जोन में 226 मामले दर्ज करते हुए 332 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जबकि सेंट्रल नोएडा जोन में 122 मामले दर्ज करके183 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि ग्रेटर नोएडा जोन में 60 मामले दर्ज करने के बाद 104 बदमाश गिरफ्तार किए गए।

सिंह ने कहा कि 1 जनवरी 2023 से 14 नवंबर 2024 तक गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में बदमाशों के साथ 228 मुठभेड़ हुईं, जिसके बाद कुल 406 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से 270 बदमाश घायल हुए जबकि थाना बिसरख क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान नोएडा जोन में 177,सेंट्रल जोन में 106जबकि ग्रेटर नोएडा जोन में 90 बदमाश गिरफ्तार किए गए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस अपराध पर नियंत्रण करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

प्रमुख खबरें

West Bengal Elections Re-polling | दक्षिण 24 परगना के 15 केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।