By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2024
नोएडा। हरियाणा के बल्लभगढ़ से अगवा किए गए एक व्यापारी को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है और अपहरण करने वाले बदमाश मौके से भाग गए। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अपराधियों की धर-पकड़ के लिए सोमवार देर रात थाना नॉलेज पार्क पुलिस गश्त कर रही थी, तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी।
अधिकारी के अनुसार उस व्यक्ति की पहचान व्यापारी राजीव मित्तल के रूप में हुई है जिन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि देर रात हरियाणा के बल्लभगढ़ से अज्ञात बदमाशों ने उनकी स्कॉर्पियो कार सहित उन्हें बंधक बना लिया था। बदमाश हरियाणा से उन्हें ग्रेटर नोएडा ले आए थे।