नोएडा : ट्रक की टक्कर से कार में सवार तीन लोगों की मौत और चार लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2025

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में ‘ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस’ पर बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दादरी थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि कार में सवार लोग फरीदाबाद जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि ‘ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे’ पर बृहस्पतिवार देर रात एक अज्ञात ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार सभी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान गौरव, गौतम और लोकेश के रूप में हुई है जबकि चार अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत