Noida: फर्जी कॉल सेंटर के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2025

नोएडा पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर के जरिए प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप के माध्यम से लोगों को ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से धोखाधड़ी में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए सात लैपटॉप और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त (नोएडा) यमुना प्रसाद ने कहा कि भारत में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप पर प्रतिबंध होने के बावजूद, आरोपी विभिन्न वेबसाइटों पर ऐसे मंच का विज्ञापन कर रहे थे और ऑनलाइन सर्च के माध्यम से अनजान उपयोगकर्ताओं का डेटा एकत्र कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प