Noida: पानी से भरे गड्ढ़े में गिरकर हुई एक इंजीनियर की मौत के मामले में दो और बिल्डर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026

नोएडा पुलिस ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मृत्यु की जांच के संबंध में बृहस्पतिवार को और दो बिल्डर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार सेक्टर 150 में पानी से भरी एक खाई में गिर गई थी और पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हुई थी।

युवराज मेहता के पिता की तहरीर पर नॉलेज पार्क थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं-- 105, 106 और 125 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इससे पूर्व पुलिस ने इस मामले में एमजेड विजटाउन प्लानर्स के निदेशक अभय कुमार को गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

महंगे Recharge से राहत! BSNL के Yearly Plans बने पहली पसंद, पाएं 365 दिन तक Daily Data.

Air India पर दोहरी मार! महंगा Fuel और Pakistan का बंद एयरस्पेस, रोजाना 100 उड़ानें हुईं कम।

West Bengal में Suvendu Govt का Action, Annapurna Bhandar के लिए होगी Lakshmi Bhandar लाभार्थियों की जांच

NEET Scam 2024: एक एजेंसी, दो Exam, अलग सिस्टम क्यों? NTA की पेन-पेपर वाली जिद पर उठे सवाल