लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2024

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 राज्यों की 88 संसदीय सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। राष्ट्रपति की ओर से निर्वाचन आयोग ने 26 अप्रैल को होने वाले संसदीय चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना बृहस्पतिवार सुबह जारी की। इस चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अप्रैल है।

बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के तहत आने वाले 15 विधानसभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा जबकि इस सीट के तहत आने वाले 13 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी कई सीट पर दूसरे चरण में मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

बाढ़ प्रभावित Nepal के लिए India ने भेजी 21 टन से अधिक राहत सामग्री

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा