हथियार एवं शराब मामले में Khyber Pakhtunkhwa के मुख्यमंत्री के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी

By Prabhasakshi News Desk | Sep 04, 2024

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की एक अदालत ने हथियार एवं शराब के मामले में खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर के खिलाफ बुधवार को गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अक्टूबर 2016 में उनके खिलाफ यह मामला तब शुरू किया गया था जब पुलिस ने दावा किया था कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेता गंडापुर के पास से पांच कलाश्निकोव राइफलें, एक पिस्तौल, छह मैगजीन, एक बुलेटप्रूफ जैकेट, आंसूगैस के तीन गोले और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। 

अदालत ने स्वास्थ्य के आधार पर पेशी से छूट की मुख्यमंत्री की अर्जी खारिज कर दी और मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार तक के लिए स्थगित कर दी। इस साल के प्रारंभ में गंडापुर को अदालती कार्यवाही के दौरान पेश नहीं होने पर भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया गया था लेकिन एक जिला अदालत ने सात मार्च को निचली अदालत के इस आदेश को पलट दिया क्योंकि उनके वकील ने जिला अदालत से कहा कि पीटीआई नेता खैबर पख्तूनख्वा के नये मुख्यमंत्री के रूप में अपनी व्यवस्तता के चलते पेश नहीं हो पाये।

प्रमुख खबरें

चुनाव से कुछ महीने पहले 1 लाख नौकरी क्यों? Akhilesh Yadav ने योगी सरकार और BJP पर लगाए कई आरोप

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद गुजरात के एनआरआई समेत 26 लोग लापता, तलाश जारी

Mojtaba Khamenei ने मुस्लिम देशों से की एकजुट होने की अपील, अमेरिका-इजरायल को बताया ‘असली दुश्मन’

The Academy ने शेयर किया Yeh Jawaani Hai Deewani का खास वीडियो, Ranbir-Deepika के संवाद ने जीता सबका दिल